आगरा रोड पर निर्माणाधीन पुल की रेलिंग से लटकी कार। स्रोत वीडियोग्रेव
एटा। शहर के आगरा रोड पर कोतवाली देहात क्षेत्र में ईसन नदी के ऊपर पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। बैरिकेडिंग ना होने की वजह से एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे लटक गई। गनीमत रही कि उसमें सवार युवकों के चोट नहीं आई और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
कोतवाली देहात क्षेत्र में आगरा रोड पर इस नदी के ऊपर पुल बनाया जा रहा है। मगर इसके आसपास बैरिकेडिंग नहीं की गई है। मंगलवार की देर रात दो युवक ग्वालियर से रुड़की जा रहे थे। लगभग 1:30 बजे जैसे ही कार इस निर्मानाधीन पुल पर पहुंची, अनियंत्रित होकर रेलिंग से नीचे लटक गई। यह देखकर युवक चिल्लाने लगे। शोर सुनकर आसपास के घरों से लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह से इनको बाहर निकाला।
गनीमत रही कि युवकों के ना तो चोट आई है और ना ही कोई बड़ा हादसा हुआ है। इसके बाद युवक कार को छोड़कर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को वहां से हटवाया और युवकों की तलाश कर रही है। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।