फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकराया कैंटर, चार घायल

विज्ञापन
एटा-कासगंज मार्ग पर मिरहची क्षेत्र में टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त केंटर और ट्रैक्टर। संवाद
विज्ञापन
मिरहची। एटा-कासगंज मार्ग पर कुरामई गांव के पास बुधवार सुबह धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से लकड़ी लदा कैंटर टकरा गया। टक्कर लगने से ट्रैक्टर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार तीन किसान और कैंटर चालक घायल हो गए। गनीमत रही कि उस समय सामने से कोई वाहन नहीं आ रहा था जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


एटा के सेवापुर गांव निवासी सौदान सिंह पुत्र विजय सिंह, विनय कुमार पुत्र ऊदल सिंह और विमल कुमार पुत्र बीरी सिंह बुधवार सुबह करीब पांच बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान भरकर कासगंज की मंडी जा रहे थे। कुरामई गांव के पास पीछे से आ रहा लकड़ी से लदा कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। बताया गया कि डीसीएम चालक को नींद का झोंका आने से वाहन अनियंत्रित हो गया और ट्रैक्टर में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया और उस पर सवार तीनों किसान सड़क की दूसरी ओर जा गिरे।
हादसे की सूचना पर पहुंची मिरहची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इसके बाद क्रेन की मदद से सड़क पर पलटे ट्रैक्टर और डीसीएम को हटवाया गया। वाहनों को हटाने के बाद यातायात सुचारु कराया गया। सीओ संकल्पदीप कुशवाह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें