मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गंजडुंडवारा महाविद्यालय के पुस्तकालय भवन में सामाजिक संस्था राष्ट्रीय जागरूक जन समिति की ओर से कासगंज एवं एटा के मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान किया। वहीं जरुरतमंद छात्र-छात्राओं को पुस्तकों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
भोपाल के आईजी अंशुमान यादव ने कहा कि प्रतिभाएं किसी की मोहताज नहीं होती, लक्ष्य की प्राप्ति तक लगन से आगे बढ़ना चाहिए। प्राचार्य डा. नंद किशोर गुप्ता ने कहा कि परिश्रम करने से ही फल मिलता है लगन और मेहनत करने से हर कोई आगे बढ़ सकता है। प्रवीण चौहान ने कहा कि परिश्रम करो फल की जिज्ञासा न करने वालों को ही सफलता मिलती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजितेंद्र कुमार ने कहा छात्र-छात्राएं लगन से शिक्षा ग्रहण कर और नाम रोशन करें। डा. विनोद कुमार गुप्ता ने समिति के कार्य कलापो पर प्रकाश डाला। महामंत्री राहुल गुप्ता एडवोकेट तथा कन्हैया लाल शर्मा द्वारा शाल ओढ़ाकर अतिथ्यिों का स्वागत किया और प्रतीक चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन डा. शशि भूषण शर्मा ने किया। रमेश चंद्र विजय, वीरेंद्र कुमार आर्य, जोगेश कुमार गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, सुरेशचंद्र आर्य, अमित महाजन, जगदीश प्रसाद वर्मा, डा. रामनिवास शर्मा, अजीत सिंह एडवोकेट, प्रेमवीर सिंह चौहान, डा. अनूप गुप्ता, डा. प्रेमचंद्र गुप्ता, डा. जेएस चौधरी, नाथूराम गुप्ता, सनील जौहरी, महेंद्र सिंह यादव, जमाल अख्तर आदि मौजूद रहे।