फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि

Thu, 21 Jan 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने हैदराबाद यूनिवर्सिटी में दलित की मौत के बाद हो रही राजनीति को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। गुरुवार को समिति ने प्रभु पार्क से अंबेडकर पार्क तक कैंडल मार्च निकाला और छात्र को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने कहा कि दलित छात्र की मौत का मामला बेहद संवेदनशील है। इस मामले पर राजनीति की बजाय मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जिला संयोजक रामदास विजय ने कहा कि दलित की मौत पर सभी पार्टियां राजनीति कर रही हैं। कार्यकर्ताओं ने प्रभु पार्क से सोरों गेट अंबेडकर पार्क तक हाथों में मोमबत्ती लेकर कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान राहुल, रामप्रसाद, होशियार सिंह, राजकुमार जाटव, डीपी सिंह राना, कमल कुमार बौद्ध, भगवान सिंह, मसराना एडवोकेट, जगदीश प्रसाद, रामेश्वर दयाल, राजेन्द्र सिंह, मुनेश कुमार, शेर सिंह एडवोकेट, नवलेश बौद्ध, बबिता सिंह, सुखदेवी, शारदा बौद्ध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें