एटा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आयोग की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि संक्रमण से बचाव के लिए घर-घर वाले प्रचार में प्रत्याशी पांच अपने साथ पांच व्यक्तियों के साथ ही चुनाव प्रचार कर सकेंगे। वहीं नुक्कड़ सभा के दौरान प्रत्याशी को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा।
चुनाव आयोग की ओर से दिए गए निर्देशों में कहा गया है कि पंचायत चुनाव के प्रत्याशी द्वारा घर-घर चुनाव प्रचार के समय पांच से अधिक व्यक्ति अपने साथ नहीं रख सकते। यदि कोई प्रत्याशी निर्वाचन से संबधित कोई जनसभा या नुक्कड़ सभा करता है तो सभा में कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। अगर वह कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं करता है, तो संबधित व्यक्ति पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
मतगणना में लगेंगी 14 टेबिल
एटा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियों का दौर चल रहा है। जलेसर के उपजिलाधिकारी एसपी वर्मा ने बताया नामांकन प्रक्रिया के दौरान विकास खंड कार्यालय के हॉल में 7 टेबल लगाई जाएंगी। जिसमें न्याय पंचायत के हिसाब से नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होगी। वही मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई जाएंगी एवं गणना के दौरान सब्जी मंडी एवं गल्ला मंडी बंद रहेगी। संवाद