फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव जाकर करेंसी बांटेगा केनरा बैंक

Tue, 22 Nov 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला एटा
विज्ञापन
कैश के लिए लगी भीड़
विज्ञापन
नोट बंदी के बाद करेंसी संकट से जूझ रहे ग्रामीण इलाकों में अब केनरा बैंक माइक्रो एटीएम के माध्यम से नकदी वितरण करेगा। बैंक अधिकारी वाहनों में कैश लेकर गांवों में जाएंगे और कैंप लगाकर नकदी संकट कम करने की कोशिश करेंगे। इसके लिए लीड बैंक मैनेजर ने एसएसपी को पत्र लिखकर सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के नोट बंदी के फैसले के बाद सबसे ज्यादा दिक्कत उन गांवों के लोगों को है जहां बैंक शाखाएं नहीं हैं। ग्रामीण सुबह से ही कामकाज छोड़कर बैंकों में लाइन में लग रहे हैं। लोगों की बढ़ती परेशानी को कम करने के लिए केनरा बैंक यह पहल करने जा रहा है। केनरा बैंक की ओर से दो टीमें गांवों में कैंप लगाकर माइक्रो एटीएम से कैश वितरण करेगी।

ऐसे गांवों का ब्योरा खंगाला जा रहा है जहां बैंक शाखाएं नहीं है। बैंक अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण और निर्देश दिए जा रहे हैं। उम्मीद है कि बैंक की इस पहल से नकदी पाने के लिए चल रही जद्दोजेहद कम होगी। लीड बैंक मैनेजर एलसी पॉल ने बताया कि पिछड़े गांवों में कैश वितरण करने के लिए रिजर्व बैंक से भी निर्देश मिल चुके हैं। जल्द ही योजना का क्रियान्वयन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें