फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के गुरुओं पर गिर सकती है फर्जी प्रमाणपत्रों की गाज

Thu, 16 Apr 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के प्राथमिक शिक्षा विभाग में सेवारत दर्जनों शिक्षक शिक्षिकाओं पर फर्जी प्रमाणपत्रों की ‘एसआईटी जांच’ की गाज गिर सकती है। 2007 से 2010 के बीच के बीएड डिग्री धारकों की विवि में चल रही जांच के बाद इनकी नींद उड़ी हुई है। इतना ही नहीं यह लोग विभागीय आदेश के बाद भी बीएड अंकपत्र और डिग्री उपलब्ध नहीं करा रहे। ऐसे में जिले के दर्जनों शिक्षक शिक्षिकाओं की सर्विस बुक नहीं बन पा रही।
विज्ञापन




फर्जी डिग्री की शिकायतों को लेकर विवि में चल रही एसआईटी जांच का असर जिले में भी दिख रहा है। इन डिग्रियों की दम पर नौकरी पा चुके जांच एजेंसी के निशाने पर हैं। सूत्रों की मानें तो सौ से अधिक लोग तो प्राथमिक शिक्षा विभाग में ही ‘गुरुजी’ बन बैठे हैं। मिलीभगत से सत्यापन करा चुके यह लोग नियमित हजारों रुपये मासिक  वेतन भी ले रहे हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार इन दिनों 2007 से 2010 के बीच के बीएड डिग्री धारकों की जांच के बाद संबंधित में हड़कंप है तो वहीं यह लोग विभागीय आदेश के बाद भी शैक्षिक प्रमाणपत्र विभाग को प्रस्तुत नहीं कर रहे। इसके चलते सालों बाद भी इनकी सर्विस बुक नहीं बन पा रही। हर विकास खंड में दर्जन भर से अधिक शिक्षक शिक्षिकाएं संदेह के दायरे में हैं।


निर्देशों के बाद भी दर्जनों शिक्षक शिक्षिकाएं बीएड प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं करा रहे। निधौली कलां एवं शीतलपुर विकास खंड के ही दो दर्जन से अधिक शिक्षक शिक्षिकाएं आदेश अनुपालन में आनाकानी कर रहे हैं। ऐसे में इनके सर्विस बुक नहीं बन पा रहे। इनमें अधिकांश 2007 से 10 के बीच के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- श्रीकांत पटेल, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें