संचारी रोग अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाते डीएम अंकित अग्रवाल ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। संचारी रोग अभियान को सफल बनाने के लिए मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली गई। इसका शुभारंभ डीएम अंकित अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। डीएम ने कहा कि अभियान के दौरान विभिन्न बीमारियों से ग्रसित लोगों को चिह्नित किया जाएगा। वहीं मेडिकल कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन हुआ।
संचारी रोग अभियान रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं के अलावा एनसीसी कैडेट्स भी शामिल रहे। रैली में छात्र-छात्राएं स्लोगन लिए हुए पैम्फ्लेट पकड़ कर चल रहे थे। रैली कलक्ट्रेट से प्रांरभ होकर जीटी रोड होती हुई मेडिकल कॉलेज में संपन्न हुई। जहां एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने कहा 19 अक्तूबर से शुरू हुआ अभियान 17 नवंबर तक चलेगा। अभियान के दौरान आशा, आंगनबाड़ी व एएनएम घर-घर जाकर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को चिह्नित करेंगी। वहीं संक्रामक बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करेंगी। इस दौरान अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र नागर, मलेरिया अधिकारी आर के शर्मा, डॉ. अभिनव दुबे, अभिषेक शुक्ला, मलेरिया निरीक्षक लोकमन सिंह आदि रहे।