लोगों को जागरूक करते प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा, जिलाध्यक्ष केपी सिंह, नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता व अ?
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। प्रभारी मंत्री वन राज्य मंत्री अनिल शर्मा आज जनपद पहुंचे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा कार्यालय पर गोष्ठी की। जिसमें नागरिक संशोधन कानून के लिए जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने विपक्षी पार्टियों के द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने के लिए भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से घर घर पहुंचकर भ्रम को दूर करने के लिए कहा।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि विपक्षी पार्टियां जनता के बीच सीएए को लेकर भ्रम फैला रहीं हैं। अब भाजपाइयों पर जिम्मेदारी है कि वह इस भ्रूम को जनता के बीच पहुंचकर दूर करें। जागरूकता अभियान शुरु किया गया है। गली मोहल्ला एवं बस्तियों में पहुंचकर लोगों को सीएए की पूरी जानकारी विस्तार से दें। यह लोगों को नागरिकता देने का कानून है, यह नागरिकता लेने का कानून नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की नीति में विश्वास करती है। सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग, हर समाज के पात्र लाभार्थियों को दिया जा रहा है। केंद्र व राज्य सरकार की नीतियां सभी के लिए कल्याण्कारी हैं। जिलाध्यक्ष केपी ङ्क्षसह सोलंकी ने कहा कि कार्यकर्ता लोगों तक पहुंच बनाएं। उन्हें बताएं कि इससे किसी की भी नागरिकता को कोई खतरा नहीं है।