फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल आइकॉन आवार्ड-2020 से सम्मानित होंगे सामाजिक कार्यकर्ता

विज्ञापन
प्रदीप रघुनंदन - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जेल सुधारों के क्षेत्र में पिछले 14 वर्षों से सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप रघुनंदन का चयन इंटरनेशनल आइकॉन आवार्ड-2020 के लिए किया है। इंदौर में 22 फरवरी को होने वाले समारोह में बॉलीवुड की हस्तियां व मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री जेल सुधारों के क्षेत्र में अभिनव पहल करने वाले जेल सुधारक प्रदीप रघुनंदन को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी व अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित करेंगे राष्ट्रीय स्तर पर गठित आइकॉन आवार्ड की जूरी के सदस्यों ने प्रदीप रघुनंदन के जेल सुधार अभियान को समाज के लिए उपयोगी माना है, जिससे बंदियों में निराशा व अवसाद भावना को दूर कर उन्हें रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करने और कारागार में रहते हुए भी बंदियों को उच्च जीवन मूल्यों से जोड़कर एक जिम्मेदार नागरिक बनाने की प्रक्रिया प्रशंसनीय है।
विज्ञापन

एटा कारागार देश का पहला आईएसओ प्रमाणित कारागार है। पूरे प्रदेश के बंदियों के लिए शिक्षा का अधिकार लागू कराना, जेल लाइब्रेरी की स्थापना, बंदिया को रचनात्मक लेखन के लिए प्रेरित करना एवं जेल रेडियो के माध्यम से बंदियों के स्वस्थ्य मनोरंजना एवं रचनात्मक विकास की पहल जेल सुधारों की नई परिभाषा लिख रही है जो निश्चित रूप से प्रदीप रघुनंदन के प्रयासों का प्रतिफल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें