फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गोवंश को बचाने के प्रयास में हादसा, कारोबारी की मौत

Mon, 13 Jul 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पिलुआ थाना क्षेत्र में निधौली रोड पर जवाहरपुर गांव के पास रविवार देर रात गोवंश को बचाने के प्रयास में कारोबारी की कार अनियंत्रित हो गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार की चपेट में आए गोवंश की भी जान चली गई।
विज्ञापन

थाना निधौली कलां के गांव जिटौली निवासी वरदान शर्मा ने बताया कि भाई नरेंद्र शर्मा (33) आगरा रोड पर केक की दुकान के संचालक थे। प्रतिदिन की तरह रविवार की देर रात कार से घर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में गांव जवाहरपुर के पास सड़क पर अचानक कार के सामने गोवंश आ जाने पर उसे बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित हो गई। बचाते-बचाते भी वह गोवंश से टकरा गई। दुर्घटना में कार चला रहे नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय उधर से गुजर रहे जिला अग्निशमन प्रभारी अधिकारी जितेंद्र कुमार चौरसिया ने देखा तो गंभीर रूप से घायल नरेंद्र शर्मा को अपनी गाड़ी से लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे। यहां चिकित्सक ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

सड़कों पर गोवंश की चहल-कदमी दे रही हादसों को दावत
इस हादसे ने एक बार फिर रात के समय सड़कों पर घूमते और बैठे आवारा गोवंश की समस्या को उजागर कर दिया है। जिला मुख्यालय से जीटी रोड पर मानपुर और वाहनपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर रात के समय बड़ी संख्या में गोवंश सड़क पर बैठे दिखाई देते हैं। इससे वाहन चालकों को लगातार दुर्घटना का खतरा बना रहता है। गांव मानपुर निवासी बबलू भारद्वाज ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। वहीं सेंथरी निवासी प्रमोद ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा गोवंश को सुरक्षित गोशालाओं में पहुंचाने और प्रमुख मार्गों से हटाने के लिए प्रभावी अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन


वर्जन-
खेतों व सड़कों पर घूम रहे गोवंश को गोशाला में पहुंचाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। बरसात के मौसम में गोवंश सूखी जगह ढूंढ़ते हैं, इसके कारण वह सड़कों पर आ जाते हैं। इनको गोशाला पहुंचाने के लिए जल्द ही फिर से अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. आरपी शर्मा, पशु कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें