फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सर्पदंश से महिला की मौत, मेडिकल कॉलेज में बायगीर ने की झाड़फूंक

विज्ञापन
मृत महिला के पैर से खून के साथ जहर निकालने का प्रयास करता बायगीर। - फोटो : मृत महिला के पैर से खून के साथ जहर निकालने का प्रयास करता बायगीर।
विज्ञापन
एटा। थाना रिजोर के गांव गुमानपुर निवासी एक महिला को सोमवार की देर शाम सांप ने डस लिया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजन हंगामा करने लगे और चिकित्सक व वहां मौजूद नर्सिंग स्टाफ के साथ अभद्रता करने लगे। इसके बाद बायगीर को बुलाकर शव के साथ झाड़फूंक भी कराई। लगभग 15 मिनट तक इमरजेंसी में बायगीर शव के साथ झाड़-फूंक करता रहा।
विज्ञापन

गुमानपुर निवासी महिला रीता देवी (50) को सोमवार की शाम खेत पर काम करते समय सांप ने डस लिया। उनका भाई सागर सिंह व अन्य परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर ले जाने के लिए रेफर लेटर भी तैयार कर दिया। मगर परिजन नहीं लेकर गए, इमरजेंसी में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन हंगामा करने लगे।
मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों व चिकित्सकों ने समझाया। इस पर स्वास्थ्यकर्मियों के साथ गाली-गलौज करने लगे। हंगामा बढ़ता देख चिकित्सक व कर्मी मौके से हट गए। रात के लगभग 12 बजे बायगीर को बुलाकर शव के साथ झाड़फूंक कराई। इस दौरान अन्य मरीज परेशान रहे और लगभग 15 से 20 मिनट तक बायगीर का खेल चलता रहा। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


तमाशबीन बने रहे महिला के परिजन और अन्य
बायगीर ने मृत महिला को जिंदा करने का दावा करते हुए इमरजेंसी में ही करीब 15 मिनट तक अपना खेल किया। महिला के मुंह में साथ लाई गई जड़ी बूटी काे डाला। बाद में महिला के पैर पर सर्पदंश वाली जगह ब्लेड से चीरे लगाए। इतना ही नहीं बायगीर ने मृत महिला के पैर से खून को अपने मुंह से खींचा। मौके पर मौजूद महिला के परिजन व अन्य लोग बायगीर की जिंदा करने की बात पर भरोसा करके तमाशा देखते रहे।
सीएमएस सुरेश चंद्रा ने बताया महिला को परिजन इमरजेंसी में लेकर आए। यहां उपचार किया गया। उनसे बाहर ले जाने की बात कही गई, लेकिन वह लेकर नहीं गए। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इस पर परिजन हंगामा करने लगे। चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ पर हावी हो गए। अन्य मरीजों का उपचार नहीं करने दिया। बायगीर बुलाकर शव के साथ झाड़फूंक करवाने लगे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें