फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: महाकुंभ के लिए पहले दिन बसों को नहीं मिले यात्री

Mon, 13 Jan 2025 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
महाकुंभ में जाने के लिए बस स्टैंड पर तैयार खड़ी बसें।  - फोटो : महाकुंभ में जाने के लिए बस स्टैंड पर तैयार खड़ी बसें।
विज्ञापन
एटा। प्रयागराज में सोमवार से महाकुंभ मेला शुरू हो गया। इसमें शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जिले से जाने वाले लोगों के लिए परिवहन निगम ने सोमवार से बस सेवा शुरू की। 3 बसें रवाना की जानी थीं, लेकिन यात्री ही नहीं मिले, ऐसे में पहले दिन का कार्यक्रम टाल दिया गया।
विज्ञापन

प्रयागराज में महाकुंभ शुरू होने के साथ ही जिला मुख्यालय से बस सेवा शुरू करने की योजना निगम की ओर से बनाई गई है। इसके लिए जिले से भी बहुत से लोगों के जाने की उम्मीद को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम की ओर से 5 बसें यहां से संचालित करने का निर्णय लिया गया है। दो बस रिजर्व में रहेंगी, वहीं 3 बसें प्रतिदिन भेजी जाएंगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 8, 10 और 11 बजे प्रयागराज के लिए बस मिलेंगी, जो कानपुर, फतेहपुर होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी और वहां से इसी मार्ग पर होते हुए वापस एटा आएगी।
सोमवार को जिला मुख्यालय से इस सेवा की शुरूआत होनी थी। लेकिन, एक भी सवारी महाकुंभ में जाने के लिए बस स्टैंड पर नहीं पहुंची। जिसके कारण सेवा शुरू नहीं की जा सकी। एआरएम ने बताया कि एक सवारी का किराया एक तरफ से सिविल लाइंस प्रयागराज तक 650 और नेहरू पार्क का 642 रुपये है। अगर एक बस के लिए 25 यात्री भी एक तरफ से मिल जाते हैं तो हमारी बस उनको लेकर निकल जाएगी। रास्ते में सवारी मिलने पर बस पूरी भर जाएगी।
विज्ञापन

फ्लेक्स के माध्यम से दी जाएगी जानकारी
एआरएम ने बताया कि जिस प्रकार से सेवा शुरू नहीं हो पाई, उसको देखते हुए शहर में फ्लेक्स लगाए जाएंगे। यात्रियों को जागरूक करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। इस फ्लेक्स में यात्रा के बारे में सारी जानकारी लिखी होगी। साथ ही संपर्क करने के लिए फोन नंबर, यात्रा का किराया और बस की समय सारिणी भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें