फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सहालग शुरू होते ही बढ़ी बसों में भीड़

Sun, 08 Feb 2026 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सहालग और त्योहारी सीजन की शुरुआत होते ही रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ तेजी से बढ़ गई है। शादी-विवाह व पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए लोग बड़ी संख्या में सफर कर रहे हैं। बढ़ती भीड़ और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए डिपो ने एटा–दिल्ली व एटा–फर्रुखाबाद मार्ग पर 2-2 अतिरिक्त बसें संचालित करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही सभी प्रमुख रूटों पर एक-एक अतिरिक्त फेरा भी बढ़ाया गया है।एआरएम नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सहालग के चलते यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए बसों की संख्या बढ़ाई गई है, ताकि यात्रियों को लंबा इंतजार न करना पड़े। कहा कि त्योहारों के दौरान भीड़ और बढ़ सकती है, ऐसे में जरूरत पड़ने पर अन्य रूटों पर भी अतिरिक्त बसें व फेरे बढ़ाए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा रोडवेज की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

दिल्ली जा रहे यात्री रमेश चंद ने बताया कि सहालग के कारण बसों में काफी भीड़ है, लेकिन अतिरिक्त बसें लगने से राहत मिली है। पहले सीट मिलने में परेशानी होती थी, अब ऐसा है। फर्रुखाबाद जा रहे यात्री संतोष सिंह ने कहा कि अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाने से सफर करना आसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें