फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बेबी शो में नन्हे कदमों की धमक, 150 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 06 Feb 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी एटा महोत्सव पंडाल में शुक्रवार को बेबी शो का आयोजन हुआ। रश्मि व्याकुल बाल कल्याण समिति की ओर से इसका आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए स्वास्थ्य कैंप भी लगाया गया। बेबी शो में 150 बच्चों व नन्हे कलाकारों ने प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन


बेबी शो का शुभारंभ प्रेमलता वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर पुष्पेंद्र कुमार लोधी व समाजसेवी मेधाव्रत शास्त्री ने फीता काटकर किया। दीप प्रज्वलन बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हरिओम गुप्ता, डॉ. विजय गुप्ता व राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश सचिव महेंद्र कुमार ने किया। सरस्वती प्रतिमा का माल्यार्पण संजीव कैलानी व ज्योतिषाचार्य डॉ. अशोक वेद ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत केशव सरस्वती शिशु मंदिर व आरएन टैगोर पब्लिक स्कूल के बच्चों की सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से हुई। करीब 150 बच्चों ने विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभाग किया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डॉ. हरिओम गुप्ता, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. उमा मथुरिया, डॉ. राजेश सक्सेना, डॉ. एके. सक्सेना, डॉ. ऋषभ सक्सेना व डॉ. नेहा सिंह ने लगभग 50 बच्चों का परीक्षण किया। इसमें प्रथम स्थान काशवी गुप्ता, द्वितीय सोयांशी रही। एकल नृत्य प्रतियोगिता में तान्या मिश्रा प्रथम, मानसी द्वितीय व काव्या तृतीय रहीं।
विज्ञापन


गायक परमार ने हारमोनियम के मधुर संगीत पर गीत गजल प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अतिथियों को बच्चों को मेडल व पुरस्कार वितरित किए। निर्णायक समिति में अपर्णा मिश्रा, अंकित मिश्रा, वर्षा सक्सेना व कीर्ति परमार मौजूद रहीं। अतिथियों का स्वागत विशाल सक्सेना, संयोजिका अनु रायजादा व सह संयोजिका ऊर्जा सक्सेना, उत्कर्ष सक्सेना ने माला शॉल व प्रतीकचिह्न देकर किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें