फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लंबे रूट पर 2 से 3 घंटे तक देरी से पहुंचीं बसें

Wed, 15 Jan 2025 05:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मकर संक्रांति का पर्व होते ही मंगलवार देर शाम से कोहरे की चादर खेत-खलिहान से लेकर हाईवे तक छा गई। जिसकी वजह से वाहनों की रफ्तार थम गई।। रोडवेज बस को लंबे रूट पर पहुंचने से 2 से 3 घंटे तक अतिरिक्त समय लगा। अन्य रूट पर भी गंतव्य तक पहुंचने में एक से डेढ़ घंटे ज्यादा समय लगा।
विज्ञापन

मंगलवार को मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसके बाद शाम ढलते ही कोहरे ने पैर पसारना शुरू कर दिया। मंगलवार की देर शाम शुरू हुआ कोहरा बुधवार को भी दोपहर तक पूरी तरह से छाया रहा। जिसके कारण वाहन चालकों को समस्या का सामना करना पड़ा और हाईवे पर सन्नाटा छा गया। कोहरा इतना घना था कि दृश्यता बिल्कुल शून्य हो गई। जिसके कारण चालकों ने वाहन जहां थे वहीं खड़े कर लिए। घने कोहरे की वजह से हर छोटे से बड़े रूट पर चलने वाली रोडवेज बस अपने गंतव्य तक देरी से पहुंची।
आगरा मार्ग पर सड़क कम चौड़ी होने के कारण वाहन चलाने में चालकों को अधिक दिक्कत हुई। जिसकी वजह से यात्रा में 1 घंटा से अधिक अतिरिक्त समय लगा। जबकि दिल्ली और कानपुर पहुंचने में बसों को 2 से तीन घंटे तक अतिरिक्त लगे। इसके अलावा घने कोहरे की वजह से कई जगह छोटी-मोटी सड़क दुर्घटनाएं भी हुई।
विज्ञापन

कोहरे के कारण नहीं निकले घर से लोग
कोहरा काफी घना था, ऐसा लग रहा था जैसे अंधेरा छाया हो। दो पहिया वाहन से सवारी करने वाले लोग इस तरह से भीग रहे थे, जैसे बरसात में भीगे हों। छोटे बच्चे और बुजुर्ग घरों से बाहर नहीं निकले। मकान के कमरे, झोपड़ी व अन्य स्थानों पर अलाव जलाकर लोग सर्दी से बचते नजर आए। इसी वजह से प्रशासन ने बुधवार का विद्यालयों का अवकाश भी कर दिया था।
कोहरा व सर्दी से छूटी कंपकंपी
जैथरा। कस्बे में मंगलवार रात से बुधवार देर सुबह तक कोहरा छाया रहा। ठंड बढ़ने से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। कस्बों व ग्रामीण क्षेत्र में लोगों ने अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश की। किसान ओमप्रकाश शाक्य ने बताया कि रोजाना की तरह अपने खेत में तंबाकू के पत्तों की छटाई करने गए थे। एक-दो पेड़ की ही छंटाई हो सकी कि ठंड की वजह से हाथ सुन्न हो गए और काम करना बंद कर दिया। ठठेरी के पुआल में आग लगाकर हाथों और शरीर की सिकाई की तब कहीं जाकर आराम मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें