एटा। सकीट कस्बे में सकीट-औछा मार्ग पीपल अड्डा पर डग्गामार वाहनों की मनमानी हावी है। बुधवार को एक बस बीच सड़क पर खड़ी कर छोड़ दी गई। जिससे वहां एक घंटे तक जाम की स्थिति रही। लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। एक एंबुलेंस भी इस जाम में फंसी रही।
बुधवार सुबह 11:30 बजे पीपल अड्डा पर डग्गामार बस को चालक बीच सड़क पर खड़ा करके घूमने निकल गया। इसके चलते यहां करीब 1 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। एक एंबुलेंस भी बीच जाम में बहुत देर तक फंसी रही। एंबुलेंस का हूटर बजाने पर भी बस चालक नहीं आया। बाद में पुलिस पहुंची और चालक को बुलवाया गया। इसके बाद बस को वहां से हटवाकर यातायात सुचारू कराया जा सका।