फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रात में कम हुआ बसों का संचालन, सवारियां परेशान

Sun, 21 Dec 2025 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सर्दी बढ़ने के साथ ही रात में कोहरा भी पड़ने लगा है। सफर करने वाले लोगों की संख्या में कमी को देखते हुए परिवहन निगम ने रात में बसों का संचालन कम कर दिया। ऐसे में यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

परिवहन निगम की ओर से सर्दी के मौसम यात्रियों की घटती संख्या को देखते हुए रात में बसों के संचालन में कटौती की गई है। निगम की ओर से आदेश दिया गया है कि रात के समय चलने वाली बसों को 25 से कम यात्री होने पर संचालित नहीं किया जाएगा।
ऐसे में एक बस में कम सवारी होती हैं तो दूसरी रोडवेज बस के अन्य यात्रियों के साथ बिठाकर संख्या पूरी होने पर ही संचालन किया जा रहा है। इसके कारण यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जब तक बस में 25 या इससे अधिक सवारी नहीं हो जातीं चालक लेकर नहीं चलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें