फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में अराजकता का माहौल

विज्ञापन
शहीद पार्क में कैंडल जलाकर सपाइयों ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। कानपुर में पुलिसकर्मियों की हत्या को लेकर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक में रोष जताया। जिलाध्यक्ष परवेज जुबैर ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है और गुंडागर्दी चरम पर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। सपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रेलवे पुल स्थित शहीद पार्क में कानपुर में शहीद पुलिसकर्मियों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी और मौन रखकर शोक व्यक्त किया। साथ ही वारदात की घोर निंदा करते हुए सीबीआई से जांच कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश भर में पेट्रोल डीजल की आसमान छू रही कीमतों से गरीब और मध्यम वर्गीय लोग हतास हैं। पूर्व विधायक अमित गौरव टीटू ने कहा कि भाजपा सरकार में आम जनता अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। इस मौके पर रंजीत सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष, राकेश यादव, सुनील यादव, राजेश गुप्ता, सर्वेंद्र यादव, हसनेन चौधरी, डा. ओमेंद्र सिंह यादव, गौरव प्रजापति, कुलदीप, रोशन लाल बौद्ध, सनी आजाद, मनीष यादव, निखिल धनगर, चेतन शाक्य, तहसीलदार सिह बघेल, राजाराम यादव, कृपा शंकर सविता, डा. राजकुमारी धनगर, राजीव यादव, फईमुद्दीन वारसी, अनिल कुमार सागर, शिवराज सिंह शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें