फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगई: टोल पर बैरियर तोड़ दौड़ा दी गाड़ी, रोकने पर सुपरवाइजर को पीटा

Tue, 14 Nov 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कार सवारों ने मलावन थानांतर्गत आसपुर टोल प्लाजा पर दबंगई दिखाते हुए बैरियर तोड़ दिया। जब कार को रोका गया तो इन लोगों ने सुपरवाइजर को पीट दिया। रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मनीश कुमार निवासी हबीपुर नगला थाना बलेनी जिला बागपत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि वह आसपुर टोल प्लाजा पर सुपरवाइजर के पद पर तैनात है। सोमवार की रात 9 बजे ड्यूटी पर था। इसी समय एक बोलेरो कार आई। इसमें चालक सहित पांच लोग सवार थे। टोल का बैरियर तोड़कर भागने लगे। इस पर अन्य कर्मचारियों के संग मिलकर गाड़ी को रुकवाया गया। आरोप है कि गाड़ी रुकते ही पांचों ने अभद्रता शुरू कर दी। गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। जान से मारने की धमकी देते हुए सभी आरोपी भाग गए। इनमें से एक की पहचान श्याम चौहान निवासी लंभेटा थाना बागवाला के रूप में कर ली गई।
इसके बाद टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। जिसमें दिख रहे अन्य लोगों की पहचान की गई। इस आधार पर अरुण सिंह, गोपाल, अंकित निवासीगण लभेंटा और आकाश निवासी पुराव थाना मलावन व श्याम चौहान के खिलाफ रात में ही थाना मलावन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। रात से ही आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश शुरू कर दी। थाना प्रभारी डीएन मिश्रा ने बताया कि घटना में नामजद चार आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। उनके एक अन्य साथी की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें