सराफा व्यवसायियों ने बेची सब्जी
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार की कर नीति का विरोध कर रहे सराफा व्यवसायी मंगलवार को भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे। व्यापारियों ने सराफा व्यवसाय छोड़ने की धमकी दी और घंटाघर इलाके में सब्जी बेचकर विरोध जताया। इसके बाद वित्त मंत्री की प्रतीकात्मक शुद्धि कर कड़ी चावल वितरित किए।
संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि सराफा व्यवसायियों पर कर लगाकर केंद्र सरकार ने बड़ी गलती है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने अपनी नीति नहीं बदली तो व्यवसायी अपना काम बदलने के लिए मजबूर होंगे, लेकिन काला कानून लागू नहीं होने देंगे। इस दौरान अशोक मार, आनंद चौहान, बालकराम, जीतू सोलंकी, उमाशंकर, माधवेंद्र सिंह, दिनेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, रमेश गुप्ता, भारत भूषण, अमित चौहान समर्थन देने पहुंचे।