फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात यातायात सिपाही को सांड ने पटका, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। निराश्रित गोवंशों की बढ़ती संख्या के हमलों में आए दिन हादसे हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को माया पैलेस चौराहा पर ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिस कर्मी को सांड ने उठाकर पलट दिया। सांड़ के हमले से घायल यातायात पुलिस कर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के माया पैलेस चौराहे पर बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस कर्मी राधा कृष्ण यादव पुत्र विजय सिंह ड्यूटी कर रहे थे। तभी पीछे से आए सांड़ ने उन्हें उठा कर पटक दिया। इससे वह घायल हो गए। अन्य पुलिस कर्मियों ने उन्हें बचाया। इसके बाद जिला अस्पताल ले गए। सूचना पर यातायात प्रभारी निरीक्षक बचान सिंह शाक्य पहुंचे और घायल का हाल चाल लिया। प्राथमिक उपचार के बाद सिपाही को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें