नवनिर्मित तहसील भवन में काम काज शुरू
- फोटो : Amar Ujala
नवनिर्मित तहसील भवन का शुक्रवार को हवन यज्ञ व समारोह पूर्वक शुभारंभ हो गया। विधायक, पेक्सफेड की डायरेक्टर, डीएम एवं एसपी ने फीता काटकर इसका श्रीगणेश किया। इसी के साथ तहसील के नवीन भवन में काम काज शुरू हो गया।
विधायक पटियाली नजीबा खान जीनत ने कहा कि क्षेत्र में सपा सरकार ने कई विकास कार्य कराए हैं। सड़कों का जाल बिछाया गया है। पेक्सफेड की डायरेक्टर नाशी खान ने भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। डीएम के. विजयेंद्र पाडिण्यान ने कहा कि नवीन तहसील भवन से ही अब तहसील के सभी काम काज होंगे। एसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि 100 डायल सेवा की जानकारी दी।
मौके पर सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, एडीएम सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सीएमओ डॉ रंगजी दुबे, डीपीआरओ डॉ शरनजीत कौर, पीडी रमेश चंद्र, परियोजना अभियंता संजय यादव, एसडीएम सुनील कुमार यादव, सीओ शबीह हैदर, तहसीलदार शिव सिंह, नायब तहसीलदार मौजी लाल, सतीशचंद्र शर्मा, अनिल गुप्ता, राजेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, शैलेंद्र, डॉ पवन साहू, गौरव वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।