फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने जड़ा संकुल भवन पर ताला

Sat, 21 Nov 2015 06:05 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया वेतन एवं एरियर भुगतान की मांग को लेकर शिक्षामित्रों का पांचवें दिन भी आंदोलन जारी रहा है। शनिवार को शिक्षामित्रों ने संकुल भवन की तालाबंदी की। वही क्रमिक अनशन कर रहे शिक्षामित्रों की संख्या 28 से बढ़कर 34 हो गई है।
विज्ञापन


शिक्षा मित्रों ने कहा कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वह सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे। कहा कि अगर वित्त एवं लेखाधिकारी अपनी हठधर्मिता से बाज नहीं आते हैं, तो उनका जिला कोषागार पर ही घेराव किया जाएगा। क्रमिक अनशन को बाधित करने के लिए कुछ लोगों ने संकुल भवन में पानी छोड़ दिया, जिसे लेकर शिक्षामित्रों में रोष है। उसके बाद भी मांगे पूरी होते डटे रहेंगे। आशा यादव, अनीता शाक्य, रंजना सिंह, ज्योति वर्मा ने मांगे न मानने पर चूड़ियां पहनाने की धमकी दी। इस मौके पर संयुक्त मोर्चा के राजेश गुप्ता, अवधेश यादव, सुद्योत्कर यादव, मनोज यादव,  रामबहादुर वर्मा, आलोक मिश्रा, राष्ट्रदीप पचौरी, पंकज चौहान, सोबरन सिंह, सुरेंद्र कुमार, कमल सिंह, नरेश चंद्र, मेघ सिंह, सुबोध कुमार, ऊषा यादव आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें