फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1291 उम्मीदवारों में चुने जाएंगे 124 ग्राम प्रधान

Sat, 21 Nov 2015 06:03 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में प्रधान पद के लिए अब 1291 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। 170 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया है। इन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन भी कर दिया गया है। चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशी अपने क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन

सोरों में 74 ग्राम प्रधान पद के लिए 888 नामांकन दाखिल किए गए। इनमें से 10 नामांकन जांच में निरस्त हो गए थे। 117 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। अब 761 प्रत्याशी चुुनाव मैदान में रह गए हैं। इन सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया है। इसी तरह सहावर विकास क्षेत्र में ग्राम प्रधान के 50 पदों के लिए 583 नामांकन दाखिल हुए। जांच में सभी नामांकन सही पाए गए। इनमें से 53 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। 530 प्रत्याशी अब चुनाव मैदान में शेष रह गए हैं। इन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया है। चुनाव चिन्ह मिल जाने के बाद इन प्रत्याशियों ने अपने क्षेत्र में चुनाव पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। प्रचार सामग्री छपवाने के लिए दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें