प्रशिक्षण वर्ष 2013 बीटीसी परीक्षा के चतुर्थ सेमिस्टर की परीक्षा के पहले दिन 74 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज केंद्र पर पंजीकृत सात सौ में से 52 एवं महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कालेज केंद्र पर 330 में से बारह अनपुस्थित रहे।
शहर के दो परीक्षा केंद्रों पर बीटीसी परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण रहा। दो पालियों में संपन्न परीक्षा में 74 आवेदक अनुपस्थित रहे। शुक्रवार एवं शनिवार को तीन-तीन पालियों की परीक्षा संपन्न होगी। श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर सात सौ परीक्षार्थियों के लिए कक्ष निरीक्षकों का टोटा रहा। ऐसे में अन्य विद्यालयों से स्टाफ बुलाया गया। ओपी शर्मा ने बताया कि श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज केंद्र के परीक्षा प्रभारी केंद्र पर पंजीकृत 700 परीक्षार्थियों में से पहली पाली में 51 एवं दूसरी पाली में 52 आवेदक अनुपस्थित रहे। वहीं महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कालेज की प्रधानाचार्य ने बताया कि डॉ विनीता तिवारी ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार को तीन तीन पालियों में परीक्षा होगी।