एटा। केंद्रीय गृहमंत्री के बयान के विरोध में बसपाइयों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग उठाई।
पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार दोपहर के समय बसपाई एकत्रित होकर धरना स्थल पर पहुंचा। यहां धरना देते हुए प्रदर्शन किया। इस बीच वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री की टिप्पणी घोर आपत्तिजनक और निंदनीय है।
बाबा साहब के अनुयायी करोड़ों देशवासियों को इससे आघात पहुंचा है। इस तरह की टिप्पणी कर उन्होंने संविधान निर्माता का अपमान किया है। इसे देशवासी बर्दाश्त नहीं करेंगे। गृहमंत्री को अपना इस्तीफा तुरंत देना चाहिए। संवाद
महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद