फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बहन को दहेज के लिए किया परेशान तो भाई ने दी जान

Thu, 13 Mar 2025 06:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जलेसर में उजमा ने अपने पति शहजान निवासी कश्मीरी गेट फिरोजाबाद सहित 8 ससुरालीजन पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। दहेज के लिए ससुरालीजन द्वारा परेशान किए जाने पर भाई के आत्महत्या कर लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उजमा ने तहरीर में बताया कि पिता मोहम्मद शाहिद निवासी मकसूदपुर थाना जलेसर ने उसकी शादी शहजान के साथ की थी। शादी के बाद ससुरालीजन दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल व एक लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर गाली-गलौज करते हुए पीटा और दुपट्टे से गला घोटकर जान से मारने की कोशिश की। भाई आसिम को फोन पर टॉर्चर किया और आत्महत्या के लिए उकसाया। परेशान होकर आसिम ने 19 दिसंबर को जहर निगलकर जान दे दी। कोतवाली प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें