फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छुटि्टयों में चाचा के घर घूमने आए भाई-बहन की दर्दनाक माैत, ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार घायल

Sat, 28 Jun 2025 08:09 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

सड़क हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची शिल्पी और अर्पित की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल राहुल को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुए बच्चे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में ट्रक की चपेट में बाइक आने से फर्रुखाबाद के भाई-बहन की मौत हो गई। जबकि उनका चाचा घायल हुआ है। दोनों बच्चे अपने गांव से चाचा के घर घूमने के लिए गए थे। शनिवार को दोपहर के समय गांव भदुआ थाना पिलुआ क्षेत्र में हाईवे पर सड़क हादसा हो गया।
विज्ञापन


गांव नगला केल थाना मेरापुर जिला फर्रुखाबाद निवासी प्रेमकुमार ने बताया कि तहेरा भाई राहुल कुमार नोएडा के सोरखा में रहकर ओला कंपनी में काम करता है। दूसरे भाई शैलेंद्र उर्फ गुड्डू की बेटी शिल्पी (13) और बेटा अर्पित (4) स्कूल की छुट्टियां होने के बाद राहुल के पास घूमने के लिए गए थे। 

 

उन्होंने बताया कि जुलाई में स्कूल खुलने हैं, इसके चलते वापस लौट रहे थे। बाइक पर राहुल भतीजे और भतीजी को बिठाकर घर के लिए शनिवार की सुबह नोएडा से निकला था। जैसे ही बाइक हाईवे पर गांव भदुआ के पास पहुंची, ट्रक की चपेट में आ गई। राहुल व दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों और राहगीरों की सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची शिल्पी और अर्पित की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल राहुल को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।

 
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में शिक्षिका सहित 3 घायल
अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक शिक्षिका सहित 3 लोग घायल हो गए। गांव छछैना निवासी सुनीता देवी ने बताया कि वह विद्यालय से स्कूटी से घर वापस लौट रही थीं। गोशाला के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गईं। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए सैफई रेफर कर दिया। वहीं, अन्य सड़क हादसों में कमल निवासी भटमई और गुड्डी देवी निवासी सैदपुर थाना बागवाला भी घायल हुए हैं। इनका मेडिकल कॉलेज में ही इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें