फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दिन में तेज धूप और शाम को आंधी-बारिश

Thu, 04 Jun 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सकीट में आंधी की वजह से रास्ते में टूटकर गिरा पेड़। संवाद
विज्ञापन
एटा। जिले में मौसम का मिजाज आए-दिन बदल रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह से निकली तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

दिनभर आसमान से बरसती आग व गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। बाजारों और प्रमुख सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही कम दिखाई दी। शाम होते-होते मौसम में बदलाव हुआ तेज धूलभरी आंधी के साथ हुई बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया। सकीट क्षेत्र में दीवारें, खपरैल और पेड़ गिर गए।
मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण गर्मी का असर बढ़ता गया। दोपहर के समय सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन

उमस के कारण लोगों को पसीने और बेचैनी का सामना करना पड़ा। दुकानदारों का कहना था कि भीषण गर्मी के कारण बाजारों में ग्राहकों की संख्या भी कम रही। शाम के समय अचानक मौसम बदला और तेज धूलभरी आंधी चलने लगी। इसके बाद कई स्थानों पर हल्की बारिश व ओलावृष्टि भी हुई।
विज्ञापन

शाम को प्रशासन ने एडवायजरी जारी करते हुए जिले में ऑरेंट अलर्ट घोषित किया। जिले के ग्रामीणों क्षेत्राें में आंधी बारिश से अधिक नुकसान हुआ। कुछ जगह आंधी की वजह से दीवारे भरभरा कर गिर गई व मकान पर रखी खपरेल टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई।

सकीट में आंधी की वजह से रास्ते में टूटकर गिरा पेड़। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें