फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठ बोलकर कर रहा था दूसरी शादी, दुल्हन ने किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गाजीपुर पहोर में विवाहित पुरुष दूसरी शादी करने आ गया। बारात में आए लोगों में से किसी ने जानकारी दे दी। इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। लड़की पक्ष ने दूल्हा और और उसके भाई को बंधक बना लिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बारात बिना दुल्हन लौट गई।
विज्ञापन

थाना कोतवाली देहात के गाजीपुर पहोर में संजय कुमार की पुत्री की रविवार को शादी तय थी। बारात जिला हाथरस के थाना सिंकदाराराऊ के गांव कपसिया से आई। बारात के कुछ लोगों ने लड़की वालों को बताया कि दूल्हा उदयप्रकाश विवाहित है और दूसरी शादी करने आया है। उसकी पहली पत्नी जीवित है। यह बात लड़का पक्ष की ओर से पहले नहीं बताई गई थी। दुल्हन को पता लगा तो दूल्हे के झूठ पर बिफर गई और शादी से इनकार कर दिया। लड़की पक्षी ने उदयप्रकाश और उसके भाई सत्यप्रकाश को बंधक बना लिया। कोतवाली देहात पुलिस ने पहुंचकर समझौता कराते हुए दोनों को मुक्त कराया।
--------------------------
----वर्जन----
दूल्हा झूठ बोलकर दूसरी शादी कर रहा था। इस पर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। समझौता हुआ है कि कन्या पक्ष की ओर से शादी में जो खर्चा हुआ है वह वर पक्ष को देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रवीन कुमार, इस्पेक्टर, कोतवाली देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें