फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि ने निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
जीटी रोड़ पर रैली निकालते ब्रहमकुमारी के अनुयायी। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नवीन नगर के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को एटा और अलीगंज में भगवान शिव की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक मारहरा वीरेंद्र सिंह लोधी ने श्रृंगार नगर स्थित राजऋषि भवन पर शिव परमात्मा का झंडा फहराकर किया। बहन सोमा ने कहा कि जब-जब सृष्टि पर पापाचार, अत्याचार, अशांति फैलती है, तब परमात्मा शिव हमें सुख और शांति का रास्ता बताते हैं। शोभायात्रा जीटी रोड, शिकोहाबाद रोड, सुनहरी नगर होते हुए नवीन नगर पर समाप्त हुई। इसमें रेनू, सीमा, रानी, सरला, गौरा, सुरेंद्र, शैलेंद्र, रंगलाल, महेंद्र, सत्यवती, किरन, रामबाबू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

अलीगंज स्थित प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मोहल्ला गोविंददास की तरफ से 85वां समारोह धूम-धाम से मनाया गया। शांति यात्रा का नगर में भ्रमण कराया गया। यात्रा का शुभारंभ मनोज ने शिव-ध्वज दिखाकर किया। यात्रा की अगुवाई कें द्र की मुख्य संचालिका संगीता एवं सह संचालिका रितू ने की। संगीता ने शिवलिंग के ऊपर दूध, जल, वेलपत्र, बेर, धतूरा और आक के फूल चढ़ाने का महत्व बताया कि वास्तव में अपने अंदर के अवगुण और बुराइयां जो दुखदाई हैं उन्हें शिव को दान करना है। यात्रा में संजय सिंह, श्रीपाल, गोविन्द, विजय सिंह, सुनील रामनरेश, दिवारी लाल, सुभाष श्रीनिवास, रजनी, सुनीता, रमा, मिथलेश, अनुपम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें