श्रावण माह का दूसरा सोमवार भी शिवभक्तों के नाम रहा। सुबह से ही शिवालयों में जलाभिषेक की ध्ूाम रही।
खराब मौसम के बाद भी शिवभक्तों का उत्साह कम नहीं हो रहा। माह के दूसरे सोमवार को हजारों कांवड़ियों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। भक्तों ने उपवास रखकर भोले श्ंाकर का जाप किया। सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भीड़ उमड़ी। हाथों में पूजा थाल, जल कलश आदि लेकर शिवालयों में पहुंचे भक्तों ने शिवलिंग पर दूध मिश्रित जल, पुष्प, बेलपत्र, धतूरा, फल आदि अर्पित किए। वहीं दोपहर बाद मंदिरों में पूजा पाठ एवं आरती की धूम रही। शहर के प्रमुख शिवालय कैलाश महादेव मंदिर पर हजारों भक्तों ने जलाभिषेक एवं पूजा पाठ किया।
भंडारे की धूम
शिवालयों पर दूसरे सोमवार को भी भंडारे की धूम रही। रेलवे रोड मालगोदाम तिराहे पर फल विक्रेताओं द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद लिया। आयोजकों में पप्पू वर्मा, टिंकू गुप्ता, देवेंद्र, अंकित आदि प्रमुख हैं। वहीं कैलाश मंदिर पर भी फल आदि का भंडारा आयोजित किया गया।
जलेसर श्रावण मास के दूसरे सोमवार को नगर और ग्रामीण क्षेत्र हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। पटना पक्षी विहार पर पुलिस और प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था की। सोमवार को नगर के चिंताहरण महादेव, नाला बाजार और हथौड़ा स्थित बड़केश्वर महादेव, संकटहरण महादेव, भैरों बगीची और मां पथवारी स्थित शिवालयों पर प्रात: काल से श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ी। पटना पक्षी विहार स्थित इच्छेश्वर महादेव पर श्रद्धालुओं ने महादेव का जलाभिषेक किया। पक्षी विहार के बाहर मुख्य मार्ग पर मेले का आयोजन किया गया। यहां उपजिलाधिकारी रामदास, क्षेत्राधिकारी पुलिस कौशलेंद्र सिंह के निर्देशन में पुलिस बल तैनात रहा।