फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो में सो रहे सो रहे दो लोगों की मौत

Wed, 27 Jan 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
बोलेरो में सो रहे सो रहे दो लोगों की मौत
विज्ञापन

पेट्रोमैक्स जलाकर कार मालिक अपने दोस्त के साथ कार के अंदर सो गए थे
सुबह दोनों मृत मिले, मामला संदिग्ध, पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगंज। मोहल्ला बालकिशन में बोलेरो में सो रहे कार के मालिक और उनके दोस्त की मौत हो गई। सुबह गाड़ी में उठाने पहुंचे परिवारीजनों को दोनों युवक मृतावस्था में पड़े मिले। दोनों लोग कार के अंदर पेट्रोमैक्स जला कर सो गए थे। संभावना है दम घुटने से दोनों की मौत हुई है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।   
 अलीगंज के मोहल्ला बालकिशन निवासी राजीव चतुर्वेदी (37) पुत्र शांतिस्वरूप अपनी बोलेरो कार बुकिंग पर चलाते हैं। 25 जनवरी को चालक कार को बुकिंग पर आगरा ले गया था। यहां से लौट कर चालक एटा आ गया। रात्रि में कार मालिक राजीव और इसका दोस्त अंकुर (26) पुत्र प्रेमपाल निवासी मोहल्ला बालकिशन एटा से गाड़ी लेकर रात्रि साढ़े ग्यारह बजे अलीगंज पहुंचे। बताते हैं कि राजीव और अंकुर गाड़ी के अंदर ही पेट्रोमैक्स जलाकर सो गए थे। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे राजीव की पत्नी जब उन्हें जगाने पहुंची लेकिन वह नहीं जागे। राजीव के बहनोई भी उन्हें जगाने पहुंचे। तब भी वह नहीं जागे तो लोगों का माथा ठनका। परिवारीजनों ने किसी तरह कार की खिड़की खोली, तो दोनों मृतावस्था में पड़े मिले। दोनों के जीवित होने की उम्मीद पर परिवारीजन दोनों को प्राइवेट नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगंज पुलिस का कहना है कि दोनों ने रात्रि में पेट्रोमैक्स जलाकर रख ली थी। इसके बाद वह सो गए। ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों की मौत दम घुटने से हुई है। दोनों के कार के अंदर पलटी भी हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विसरा सुरक्षित रखा गया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद आगे की स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें