फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मासूम के ऊपर गिरा खौलता दूध, हालत नाजुक

Sun, 02 Jun 2024 06:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली नगर के मोहल्ला नगला पोता में शनिवार की देर शाम डेढ़ वर्षीय मासूम के ऊपर खोलता हुआ दूध गिर गया। इसके चलते वह बुरी तरह से झुलस गया। मेडिकल कॉलेज से उसको अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पिता जयप्रकाश ने बताया कि रसोई में रखे गैस चूल्हे पर दूध उबल रहा था। बाहर पुत्र हर्षवर्धन खेल रहा था। हम लोग जूस बनाने लगे। तब तक बच्चा रसोई में घुस गया। जिस पर हम लोगों ने ध्यान नहीं दिया। वहां उसने जल रहे गैस चूल्हे का पाइप पकड़कर खींच लिया। जिसके चलते दूध का भगौना उसके ऊपर ही पलट गया। रोने की आवाज सुनकर हम लोग भागकर पहुंचे तो देखा हर्षवर्धन बुरी तरह से झुलस गया था। तुरंत ही लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। चिकित्सक द्वारा रेफर किए जाने के बाद वहां से अलीगढ़ ले आए हैं। संवाद

करंट लगने से झुलसी महिला
एटा। थाना सकीट के गांव सबलपुर में एक महिला पौंछा लगाते समय विद्युत करंट की चपेट में आकर झुलस गई। परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। रमेश कुमार ने बताया कि मां कुसुमा देवी घर में पौंछा लगा रही थी, तभी किसी तरह उनको करंट लग गया। हम उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां उपचार के बाद स्थिति में सुधार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें