फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, घरवाले बोले- बेटे की हत्या की गई; घर से बाजार जाने को निकला था

Thu, 22 Aug 2024 11:59 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। घरवालों ने कहा कि घर से बाजार जाने को निकला था। बेटे की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
परमजीत उर्फ नन्हें का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में गुरुवार को युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उधर से गुजर रहे लोगों ने देखा तो घरवालों को सूचना दी। खबर पाकर घर में चीख पुकार मच गई। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


घटना नयागांव थाना क्षेत्र के दुर्गा कॉलोनी सरायगत की है। यहां का निवासी परमजीत उर्फ नन्हें पुत्र विनोद (18) शाम को घर से बाजार जाने की कहकर निकाला था। काफी समय बीत जाने के बाद भी घर नहीं लौटा। इस पर परिवारिजनों नें तलाश शुरू की। काफी तलाशने के बाद भी उसका कुछ पता न लगा। 

सुबह सूचना मिली कि परमजीत का शव पेड़ पर लटका है। खबर पाकर परिवारिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घरवालों ने कहा कि परमजीत की हत्या कर गमछे से बांधकर शव पेड़ पर लटकाया गया है। हालंकि असली कारण तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें