फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फंदे पर लटकता मिला महिला का शव, मायके वाले बोले- बेटी की हत्या की गई; पुलिस कर रही जांच

Sat, 17 Aug 2024 09:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में महिला का शव फंदे पर लटकता मिला। मायके वालों ने कहा कि बेटी की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में शुक्रवार की देर शाम विवाहिता का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। घरवालों ने देखा तो रोने बिलखने लगे। परिजन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया।

विज्ञापन


घटना मलावन थाना क्षेत्र के चांदपुर थरौली गांव की है। गांव निवासी बबलू के साथ सितारा बेगम (24) की शादी हुई थी। महिला का मायका फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में है। महिला के मायके वालों का आरोप है कि पति बबलू और ससुराल वाले कुछ समय बाद ही सितारा को परेशान करने लगे। 

आए दिन अतिरिक्त दहेज की मांग के चलते उसको पीटा जाता था। इसके अलावा उसकी सास व अन्य आए दिन परेशान करते थे। आरोप लगाया है कि इन लोगों ने सितारा को मारकर फंदे पर लटका दिया और फरार हो गए। मोहल्ले के लोगों ने फोन कर हम लोगों को मामले की जानकारी दी। जब हम वहां पहुंचे तो सितारा फंदे से लटक रही थी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस से सूचना दी मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरवाया। थाना प्रभारी नित्यानंद पांडे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करायसा गया है। अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें