फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एटा शहर में पेड़ बना मुसीबत, राहगीर हो रहे परेशान...सो रहे अधिकारी; देखें वीडियो

Sat, 17 Aug 2024 02:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

चार दिन पूर्व तेज बारिश और हवा की वजह से जीटी रोड पर एक पेड़ गिर गया। इस पेड़ ने रास्ता घेर लिया है। इस वजह से मार्ग अवरुद्ध है। राहगीर परेशान हैं, लेकिन इस ओर अधिकारियों का ध्यान नहीं है।  
 
विज्ञापन
रास्ते में गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा शहर में तहसील सदर के पास चार दिन पूर्व तेज बारिश के साथ चली हवाओं के बीच एक पेड़ सड़क पर गिर गया, जो अब तक मुख्य मार्ग जीटी रोड का आधा रास्ता रोक कर पड़ा हुआ है। इसकी वजह से कई बार मुख्य मार्ग जीटी रोड पर तहसील के सामने जाम की स्थिति बन जाती है, लेकिन अब तक जिम्मेदार लोगों की नींद नहीं टूटी है। जबकि वन विभाग की ओर से पेड़ को हटाने और रास्ता साफ करने की जिम्मेदारी दी गई है।  इधर जाम लगने से दोपहर में तमाम स्कूली छात्र-छात्राएं भी फंसे रहते हैं, उनकी भीषण गर्मी में हालत खराब रहती है, लेकिन फिर भी अब तक पेड़ को नहीं हटाया गया है। इसकी वजह से तमाम लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें