फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भटिंडा में मारे गए सेल्समैन का शव गांव पहुंचा, बिलख उठे परिजन

विज्ञापन
मृतक सेल्समैन सौदान सिंह पाल का फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। पंजाब के भटिंडा जिले के गांव बीबीवाला में शराब ठेके पर सेल्समैन के रूप में काम करने वाले मलावन थाना क्षेत्र के गांव सौहार निवासी सौदान सिंह पाल (55) की सोमवार दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव पैतृक गांव पहुंचा तो परिजन बिलख उठे। गांव में भी मातम छा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घर पहुंचकर परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन


परिजन के अनुसार सौदान सिंह अविवाहित थे। वह खेतीबाड़ी के साथ ही पंजाब के भटिंडा जिले के गांव बीबीवाला में रहकर शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करते थे। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया। हमलावर उन्हें घसीटकर ठेके के अंदर ले गए और तीन गोलियां चलाईं इनमें से दो गोलियां सीने में लगने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ठेके के गल्ले से नकदी भी गायब मिली।
बुधवार को उनका शव गांव पहुंचते ही घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। शव देखते ही परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। भाई और अन्य रिश्तेदार शव से लिपटकर बिलखने लगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस लूट के इरादे से हत्या किए जाने की आशंका को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अज्ञात हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। यहां शव पहुंचने पर शांतिपूर्ण तरीके से अंतिम संस्कार किया गया। -नितीश गर्ग, सीओ सकीट
विज्ञापन

मृतक सेल्समैन सौदान सिंह पाल का फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें