फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के जन्म का मन रहा था उत्सव: खबर आई पिता की लाश मिली है, मुंह में ठूंसा मिला कपड़ा; बिलख उठे घरवाले

Sat, 21 Sep 2024 05:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

राशन ठेकेदार के घर पर 15 दिन पहले जन्मे उसके बच्चे का उत्सव मनाया जा रहा था। बधाई गीत गाए जा रहे थे। इसी बीच शनिवार को खबर मिली कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में एफसीआई गोदाम के समीप ठेकेदार का शव फंदे से लटक रहा है। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया है। खबर मिली को घरवाले बिलख उठे। 
विज्ञापन
जांच करती टीम, गौरव का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में शनिवार को राशन ठेकेदार का शव फंदे से लटकता मिला है। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में जीटी रोड स्थित एफसीआई गोदाम के पास की है।
विज्ञापन


कस्बा व थाना पिलुआ निवासी कृपाशंकर ने बताया कि उनका भाई गौरव (30) पिछले दो माह से एफसीआई में राशन ठेकेदार के रूप में काम कर रहा था। रोज की तरह शुक्रवार की सुबह भी वह घर से निकला था। शाम को छोटे भाई योगेश से कहा कि तुम घर चले जाओ मैं एटा घूम कर आऊंगा। 
 

योगेश घर चला आया, लेकिन रात भर गौरव घर नहीं आया। सुबह हम लोगों को चिंता हुई तो पता लगाने का प्रयास किया। तब तक सूचना मिली के एफसीआई के पास एक पेड़ पर गौरव फंदे से लटक रहा है। मौके पर पहुंचे तो देखा पेड़ के ऊपर रस्सी के फंदे से गौरव लटका मिला। मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी। शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
 

थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि मामले की गहनता के साथ जांच की जा रही है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। सीओ सदर अमित कुमार राय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है। किसी प्रकार की तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी। जो भी तथ्य निकाल कर आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

बेटा होने पर घर में खुशी का था माहौल

मृतक के भाई योगेश ने बताया कि हम सात भाई हैं। इनमें से गौरव तीसरे नंबर का था। उसकी लगभग दो वर्ष की एक बेटी है। अभी 15 दिन पूर्व ही एक बेटे का जन्म हुआ है। बेटे को लेकर घर में खुशी का माहौल था। मौत की खबर सुनने के बाद पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें