फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कछला गंगा घाट पर मिला लापता व्यक्ति का शव

Thu, 27 Nov 2025 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मृतक लायक सिंह फाइल फोटो
विज्ञापन
अवागढ़। क्षेत्र के गांव नगला बाले निवासी लायक सिंह का शव कछला गंगा घाट पर मिला है। जानकारी होने पर परिजन ने पहुंचकर पहचान कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन



लायक सिंह 20 नवंबर से लापता थे। परिजन के अनुसार सुबह 11 बजे घर से कस्बा में बाजार करने आए थे। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजन परेशान हो उठे। उस दिन वह फोन घर पर भूल गए थे। इसलिए संपर्क नहीं हो पा रहा था। काफी तलाशने पर भी कोई सुराग न लगने पर उनके पुत्र हरेंद्र ने थाना पुलिस को जानकारी देते हुए गुमशदगी दर्ज कराई।
लायक सिंह के लापता होने की सूचना सोशल मीडिया पर भी अपलोड की गई। सोशल मीडिया के माध्यम से बुधवार को कछला गंगा घाट पर एक व्यक्ति का शव मिलने की जानकारी मिलने पर परिजन ने संपर्क किया। संपर्क करने पर शव की पहचान लायक सिंह के रूप में हुई। लायक सिंह की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें