फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, मायकेवाले बोले- अतिरिक्त दहेज के लिए ससुरालीजन कर रहे थे प्रताड़ित

Mon, 01 Jul 2024 10:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मायकेवालों ने कहा कि अतिरिक्त दहेज के लिए ससुरालीजन प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार को विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर मायके वाले पहुंचे। उन्होंने ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


मामला मिरहची थाना क्षेत्र के गांव विजयपुर का है। गांव निवासी राजवीर सिंह ने बताया की उनकी बहन साधना की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मारहरा थाना क्षेत्र के इस्लामपुर पीली निवासी सतेंद्र के साथ हुई थी। बहन के ससुरालीजन एक लाख नकद व सोने की चेन की मांग को लेकर लगातार उसको प्रताड़ित कर रहे थे। 

आरोप लगाते हुए कहा कि रविवार की देर रात सतेंद्र ने फोन पर धमकी भी दी थी, कि मांग पूरी नहीं करोगे तो आपकी बहन को मार देंगे। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली की बहन को मारकर लटका दिया गया है। हम लोग ज़ब बहन की ससुराल पहुंचे तो उसका शव ताऊ के घर के बरामदे में रखा हुआ था। 
विज्ञापन


बहन के ससुरालीजन मौके से फरार थे। राजवीर ने मृतका के पति सतेंद्र, ससुर प्रभुदयाल, सास पुष्पा देवी, देवर अजय व ननद कमलेश के खिलाफ तहरीर दी। मारहरा थाना प्रभारी राजेश चौहान ने बताया की पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ दहेज़ हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें