फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल की आशंका में छात्राओं के कापी-पेपर का किया मिलान

विज्ञापन
एटा। बोर्ड की परीक्षा में निरीक्षण करते डीआईओएस एमपी सिंह। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। बुधवार शाम की पाली में राजकीय बालिका विद्यालय रामनगर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे डीआईओएस (जिला विद्यालय निरीक्षक) ने निरीक्षण किया। एक परीक्षार्थी के पेपर पर लगे निशान देखकर खफा हुए डीआईओएस ने स्वकेंद्र लाभार्थी छात्राओं के पेपर एवं कापियों का मिलान कर जांच की। जांच नकल की आशंका पर की गई थी।
विज्ञापन

स्वकेंद्र सुविधा वाले परीक्षा केंद्र अधिकारियों के राडार पर रहे। बुधवार को संपन्न संस्कृत परीक्षा में डीआईओएस ने क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, जीजीआईसी रामनगर केंद्र का निरीक्षण किया। स्वकेंद्र लाभार्थी एक छात्रा के पेपर पर लगे निशान पर शिक्षा अधिकारी का माथा ठनका। डीआईओएस टीम ने सभी छात्राओं के पेपर्स एवं उत्तर पुस्तिकाओं का मिलान कर वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर के क्रम की जांच की। पेपर बदलने की संभावनाओं पर डीआईओएस ने कक्ष निरीक्षकों को प्रश्नपत्र पर भी अनुक्रमांक व नाम लिखवाकर सबसे पहले हस्ताक्षर करने के निर्देश दिए। डीआईओएस ने सभी केंद्रों पर सीसीटीवी फुटेज भी देखे। इस दौरान टीम के संतोष यादव, मोहित यादव आदि मौजूद रहे।
एक परीक्षार्थी पर 17 लोगों की ड्यूटी
एटा। इंटरमीडिएट संस्कृत परीक्षा में पंजीकृत एक छात्रा के लिए दो पुलिस कर्मियों सहित 18 लोग तैनात रहे। इतना ही नहीं सचल दल ने भी केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बुधवार शाम की पाली में रोहनलाल चतुर्वेदी सर्वोदय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर संस्कृत विषय में एक छात्रा ने परीक्षा दी। इसके लिए भी केंद्र पर पूरी व्यवस्थाएं रहीं। इस दौरान दो कक्ष निरीक्षक-एक रिलीवर के अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक, तीन सदस्यीय आंतरिक सचल दल भी तैनात रहा। लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के अलावा दो पुलिस कर्मी भी तैनात रहे। 36 परीक्षार्थियों के सीटिंग प्लान वाले कमरे में एक मात्र छात्रा ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें