फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय बाल गृह के लिए नहीं मिल रही भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले को राजकीय बालक-बालिका गृह की सौगात मिल चुकी है, लेकिन इसके लिए भूमि का चिह्नांकन नहीं हो पा रहा है। जबकि वर्षों से किसी तरह के केस से संबंधित जिले के नाबालिग बालकों को आगरा और बालिकाओं को कानपुर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

नाबालिग अपराधियों को राजकीय बालक-बालिका सुधार गृह में रखा जाता है। लेकिन मंडल में कोई बालक-बालिका गृह नहीं है। इसी को देखते हुए शासन ने जिले में राजकीय बालक बालिका गृह की सौगात बीते वर्षों में दी थी, लेकिन जिले को अभी तक इसके लिए भूमि नहीं मिल पा रही है।
राजकीय बाल गृह के लिए पांच एकड़ भूमि चाहिए। बीते दिनों प्रोबेशन अधिकारी एसपी वर्मा ने लालपुर, अलीगंज रोड व मैनपुरी रोड पर भूमि देखी। प्रोबेशन अधिकारी ने बताया राजकीय गृह के लिए भूमि को देखा जा रहा है। जिले में अभी तक भूमि नहीं मिली है। जल्द ही भूमि का चयन कर शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें