फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मछली पकड़ने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, फायरिंग में एक घायल

Thu, 20 Feb 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव पुराहार बुलाकीनगर में अमृत सरोवर तालाब में मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग हुई। एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। मारपीट और फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

गांव के बनी सिंह, बंटी, आदेश, कांशीराम गांव में स्थित अमृत सरोवर में मछली पकड़ने के लिए पानी निकाल रहे थे। इस बात का प्रधान पक्ष के पिंटू ने विरोध किया। इसी बात पर दोनों पक्ष में विवाद शुरू हो गया। और जमकर मारपीट हुई। नौबत गोली तक आ गई। कई राउंड गोलियां दोनों ओर से चलाई गईं। विकास के हाथ में गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसको अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद रेफर कर दिया।
प्रधान पति शरद कुमार उर्फ पिंटू ने सीएचसी पर बताया कि गांव के सरकारी तालाब से दूसरे पक्ष के लोग ट्राॅली से पानी निकाल रहे थे। मना करने पर ये लोग आक्रोशित हो गए और मारने-पीटने लगे। इसके बाद फायरिंग कर दी। गोली लगने से भतीजा घायल हो गया। थाना प्रभारी निर्दोष कुमार सेंगर ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। मछली पकड़ने को लेकर मारपीट तो हुई है। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश है। तहरीर प्राप्त होने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें