जिला अस्पताल में रक्तदान करते अटेवा के पदाधिकारी- संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तत्वावधान में डॉ. रामाशीष सिंह की तृतीय पुण्य तिथि पर पुरानी पेंशन बहाली व देश की सुरक्षा में सीमा पर लगे सैनिकों के लिए रक्त दान किया। यह रक्त आगरा स्थिति सैनिक अस्पताल में भेजा जाएगा। जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्त दान शिविर का शुभांरभ सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल व सीएमएस डॉ. राजेश अग्रवाल ने रामाशीष ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
इस दौरान 13 महिलाआों सहित 58 शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत विभाग के कर्मचारियों ने रक्तदान किया। जिला संयोजक डॉ. नंदलाल निर्भय ने कहा अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने सिद्ध कर दिया है कि वह पुरानी पेंशन की लड़ाई के साथ- साथ समाज व देश के लिए भी मजबूत स्तंभ बनकर खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा पुरानी पेंशन की लड़ाई व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई है। इस दौरान डॉ. प्रिया शर्मा, प्रवीन फौजी, आशा चौधरी, सौरभ मिश्रा, दीप्ती गुप्ता, पूनमदीप, अमित पटेल, रविशंकर, रजत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।