राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव।
- फोटो : ETAH
एटा। राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने राज्यसभा में पेंशन का मुद्दा उठाते हुए नई पेंशन को समाप्त करने और पुरानी पेंशन को पुन: लागू करने की मांग की। सड़क सुरक्षा, मिलावटी दूध, शिक्षा के गिरते स्तर एवं नशीले पदार्थों पर अंकुश की मांग को देश की सर्वोच्च पंचायत में उठाने वाले हरनाथ सिंह ने पुरानी पेंशन की मांग को समर्थन दिया।
यादव ने कहा कि देश के 33 लाख से अधिक कर्मचारी व इनके सवा करोड़ से अधिक आश्रित सरकार की नई पेंशन योजना से आहत हैं। सेवानिवृत्ति के बाद इनके भविष्य सुखमय नहीं रह गए। देश की जटिलतम समस्याओं का समाधान करने वाली मोदी सरकार को कर्मचारियों के हित में नई पेंशन को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना को पुन: लागू करना चाहिए। क्योंकि सरकारी कर्मचारी भी सरकार का ही हिस्सा हैं।