फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख: चुनाव एलान के साथ ही बढ़ी हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ब्लॉक प्रमुख चुनाव कार्यक्रम का एलान होते ही राजनीतिक दलों में हलचल बढ़ गई है। मुख्य लड़ाई में शामिल सपा और भाजपा की ओर से गहन मंथन किया जा रहा है। दोनों ही दलों के मध्य प्रमुख पदों को लेकर कड़े मुकाबले की स्थिति देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन

जिले में आठ क्षेत्र पंचायतें हैं। अभी तक किसी भी राजनीतिक दल ने ब्लॉक प्रमुख पद के लिए प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। अघोषित रूप से कुछ सदस्य प्रत्याशी के रूप में तैयारी कर रहे हैं। दावे तो यहां तक हैं कि जीत दर्ज कराने लायक क्षेत्र पंचायत सदस्य उनके पाले में आ चुके हैं।
चल रहा खरीद-फरोख्त का खेल, चुनाव जीतने के लिए गुपचुप ढंग से सदस्यों की खरीद-फरोख्त का खेल भी चल रहा है। कुछ ब्लॉक में प्रति सदस्य एक लाख तो कुछ जगह इससे ज्यादा बांटे भी जा चुके हैं। जहां मामला तय नहीं हुआ है, उन ब्लॉकों में रेट बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें