फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आज लू के थपेड़े बढ़ाएंगे मुश्किलें, दिन में छा सकते हैं बादल

Tue, 09 Jun 2026 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए सिर को गमछे से ढककर जीटी रोड से गुजरते युवक। संवाद
विज्ञापन
एटा। जिले में भीषण गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को धूप की तपिश व गर्म हवाओं ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। बुधवार को हल्के बादल छाने के आसार हैं लेकिन इससे तापमान में कोई विशेष कमी नहीं आएगी। आज भी भीषण गर्मी व लू के थपेड़े लोगों को झुलसाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को तापमान में और वृद्धि हो सकती है। अनुमान है कि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक पहुंच सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। कृषि मौसम वैज्ञान प्रभारी डॉ. एसके सिंह ने बताया कि जिले में लू का प्रभाव लगातार बना हुआ है। दोपहर के समय गर्मी अपने चरम पर रहेगी। विशेष रूप से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस दौरान तेज पछुआ हवाएं चलेंगी जो गर्मी के असर को और बढ़ा देंगी। बताया कि आसमान में हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा और गर्म हवाओं के चलते लोगों को राहत मिलने की उम्मीद कम है।



स्वास्थ्य विभाग की सलाह
सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, सिर को ढककर बाहर निकलने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की जरूरत है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि लू का प्रभाव उनके स्वास्थ्य पर अधिक पड़ सकता है।
विज्ञापन




बाजारों और सड़कों पर दिखा असर
भीषण गर्मी के कारण दोपहर के समय बाजारों व प्रमुख सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। तेज धूप और गर्म हवाओं से बचने के लिए अधिकांश लोग घरों में ही रहने को मजबूर रहे। वहीं शीतल पेय, फलों के रस और ठंडे पेय पदार्थों की मांग में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। धूप गर्मी की वजह से लोग सड़कों पर बैठे रहे। मौसम विभाग का अनुमान है कि फिलहाल जिले में गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा तथा आने वाले दिनों में लोगों को गर्म मौसम का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें