फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल में नहीं हो पाया ठेकेदारों के बिल का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका के ठेकेदारों का हाल-बेहाल है। निर्माण कार्यों का भुगतान न होने की वजह से ठेकेदार चार साल से इधर-उधर भटक रहे हैैं। ठेकेदारों ने संपूर्ण समाधान दिवस में बिल के भुगतान के लिए डीएम से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के ठेकेदार की एक कार्यदायी संस्था ने वित्तीय वर्ष 2016-17 व 2017-18 में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय व सड़कों का निर्माण कराया था। प्रस्ताव के आधार पर अति आवश्यक कार्य कराए गए थे, जिसका अभी तक भुगतान नहीं कराया गया है। निर्माण कार्य का तत्काल अवर अभियंता द्वारा बिल बनाकर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता द्घारा सत्यापित भी कर दिया गया, लेकिन चार साल बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। आलम यह है कि नगर पालिका के ठेकेदार टेंडर के लेने में कोताही बरत रहे हैं। ठेकेदार संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम सुखलाल भारती के सामने अपनी समस्या रख चुके हैं। डीएम ने ठेकेदारों का भुगतान करने के आदेश भी दिए लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हो पाया है।
भुगतान कराया जाएगा
वित्तीय वर्ष में जिन ठेकेदारों ने नगर पालिका के कार्य कराए थे और उनका भुगतान नहीं हो पाया है, वह ईओ या नगर पालिकाध्यक्ष को अपनी समस्या बता सकते हैं, भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश गांधी, चेयरमैन प्रतिनिधि, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें